श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला कार्यक्रम में जाने वाली संगत के लिए गुरु नानक नगर तथा गौंसपुर निवासियों ने फगवाड़ा निवासियों के सहयोग से 23वां लंगर फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास रोड पर लगाया। इस अवसर पर लंगर से पहले सुखमनी साहब के पाठ के भोग डाले गए और सरबत के भले की अरदास की गई। इस मौके पर होला मोहल्ला में जाने वाली और वहां से वापस आने वाली संगत को प्रेम पूर्वक बैठा कर लंगर खिलाया गया।