फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर लोगों ने पहुंचकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। उसके बाद भगवान विष्णु के नाम पर दीप जलाकर सतलुज दरिया में तैराएं। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु हुसैनी वाला बॉर्डर पर इक्ट्ठे हुए। सभी दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा की और इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई।