फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पैसों के लिए दोस्त को मार गड्ढे में दबाया, बिहार से धान लगाने आए थे

करीब डेढ़ महीने पहले गांव ढिलवां में धान लगाने आए प्रवासी मजदूरों ने पैसों के लिए अपने साथी की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  थाना प्रमुख शरीफ खान ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले से एक जीरो एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और वह तपा थाने में आई थी। इसमें प्रवासी मजदूर की पत्नी संगीता ने बताया कि उसका पति अक्षय कुमार उर्फ शंकर उम्र 27 निवासी रौपाली जिला पूर्णिया बिहार अपने साथियों के साथ पंजाब में धान लगाने आया था। धान का सीजन खत्म होने पर जब उसका पति गांव नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने उसके साथियों से अक्षय के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें