फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पल्लेदारी का ठेका लेने वाले ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ गोदामों के समक्ष धरना दिया। उनकी पंजाब सरकार से मांग है कि आपराधिक व्यक्ति को ठेका दिया है, इसे रद्द किया जाए। ठेका लेने वाले पर एनडीपीएस व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरकार नशा बेचने वालों के घर तोड़ रही है, जीरा में नशा विक्रेता को ठेका दिया जा रहा है। नेताओं का कहना है कि ठेका रद्द नहीं किया गया तो राज्यस्तरीय रोष प्रदर्शन करेंगे।