बठिंडा के गांव मानवाला में बुधवार को स्कूल की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। जैसे ही इस बारे में गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने तुरंत रामा पुलिस को सूचित किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों पर कालिख पोत दी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।