फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट सब जेल में हवालाती के झुलसने मामले में हुए अहम खुलासे

सब जेल पठानकोट में हवालाती के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 2 में दर्ज कार्रवाई रिपोर्ट में जेल के वार्डन गुलशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 के करीब हवालाती गुरविंदर सिंह उर्फ साब पुत्र दविंदर सिंह निवासी सुंदरनगर पठानकोट ने दूसरे हवालाती शुभम पुत्र पवन कुमार पर किसी बात को लेकर खाना बनाते समय गर्म पदार्थ डाल दिया। जिस वजह से हवालाती शुभम बुरी तरह से झुलस गया। ऐसे में जब उसे सिविल अस्पताल पठानकोट उपचार के लिए लेकर गए तो वहां डयूटी पर तैनात डा. पुनीत गिल ने उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस जाना बता फर्स्ट एड देकर अमृतसर रेफर कर दिया। अभी भी हवालाती की हालत गंभीर बनी हुई है। देखने वाली बाती यह है कि जेल की कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे एक हवालाती ने दूसरे पर गर्म पदार्थ फेंक उसे अधमरा कर दिया। कहीं ना कहीं जेल प्रशासन की लापरवाही भी इस घटना में सामने आ रही है क्योंकि जेल में खाना बनाने के लिए अलग से लोग रहते है और इस घटना के बाद जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें