नववर्ष पर आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के लिए पठानकोट में सुरक्षा एजेंसियों ने अभूतपूर्व कदम उठाया है। खुफिया एजेंसियों से मिले ठोस इनपुट के बाद भारतीय सेना ने पहली बार पठानकोट में विभिन्न सुरक्षा और सिविल एजेंसियों के साथ संयुक्त अभ्यास किया। इसके तहत डीसी कॉम्प्लेक्स, एसएसपी कार्यालय और मामून सैन्य क्षेत्र को अस्थायी रूप से एजेंसियों की छावनी में तब्दील कर दिया गया।