फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव झतरे निवासी आईटीआई छात्र बलविंदर सिंह की एक लाख रुपये की लॉटरी निकलने से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह आईटीआई में ऑटोमोबाइल का कोर्स कर रहा है। वह जीरा में अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था। इसी दौरान उसने एनके लॉटरी स्टॉल से 107 रुपये में लॉटरी की टिकट खरीदी। टिकट खरीदने के करीब 40 मिनट बाद जब लॉटरी का नतीजा घोषित हुआ तो उसकी टिकट पर एक लाख रुपये का इनाम निकला। बलविंदर सिंह ने कहा कि अचानक इतनी बड़ी रकम का इनाम निकलने से वह बेहद खुश है। उसने बताया कि लॉटरी से मिलने वाली एक लाख रुपये की धनराशि का इस्तेमाल वह अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपने कारोबार में निवेश करेगा। लाटरी स्टाल पर बलविंदर को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।