फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पहुंचे सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल, कहा-पक्के खाल के जरिए खेतों में पहुंचा नहरी पानी

बठिंडा के विधान सभा हलका भुच्चो एरिया में पहुंचे सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि राज्य की आप सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य के खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया है। लेकिन पिछली केंद्र एवं राज्य सरकार ऐसा काम नहीं कर पाई थी। गोयल ने कहा कि पंजाब में धरती निचला पानी लगातार कम होता जा रहा था। जिस कारण मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार को संभालते ही ठान लिया था कि आने वाले पांच साल के दौरान राज्य के अधिक से अधिक खेतों तक नहरी पानी पहुंचा देना है। जिस के तहत भुच्चो हल्के 16 गांव एवं कई किलोमीटर तक पक्के खाल बनाकर पानी पहुंचाया है। पंजाब को पानी की किल्लत से बचाने के लिए मुख्य मंत्री मान ने उक्त काम को गंभीरता से शुरू किया था। जिसमें आज आप सरकार कामयाब हो रही है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सतिंदर जैन की फिर से गिरफ्तारी पर गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कुछ नहीं है, वो सिर्फ आप नेताओं को डराना चाहती है। लेकिन आप नेता ऐसी बातों से नहीं डरते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें