कीरतपुर साहिब में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के तहत गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के नजदीक बने चौक में पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर देर शाम वाहनों की सघन जांच की गई। थाना कीरतपुर साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।