फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों की संख्या में इजाफा

फिरोजपुर हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए लोग अब आना शुरू हो रहे हैं। लोगों के आने से बीएसएफ जवानों का मनोबल बढ़ रहा है। लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद बीएसएफ जवानों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और उनसे हाथ मिला रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान गैलरी में दर्शनों की भारी कमी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच हुए युद्ध के बाद बहुत से लोग सहमे हुए हैं। जिस कारण रिट्रीट सेरेमनी देखने नहीं पहुंच रहे हैं क्योंकि अभी भी रिट्रीट सेरेमनी जो हो रही है वह जीरो लाइन पर लगी ग्रिल के इधर और उधर हो रही है और दोनों देशों के जवान अपनी अपनी हद में परेड कर झंडा उतारने की रस्म निभा रहे हैं। बीएसएफ की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए तमाम तैयारियां की हुई है और हर एक को वहां बैठने की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। लोग को रिट्रीट सेरेमनी की वीडियो ग्राफी और फोटो करने की भी इजाजत दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें