फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में दरिया पार से ग्रामीणों को कृषि यंत्र लाने में आ रही दिक्कत

निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 08:12 AM IST

सतलुज दरिया में जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। दरिया पार खेतों में सरहदी किसानों के कृषि यंत्र पड़े हैं, जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य यंत्र शामिल है। शनिवार गजनी वाला की तरफ से बड़ी नाव पर दो ट्रैक्टर लाद कर बहुत ही मुश्किल से दरिया पार किया। जिला प्रशासन ग्रामीणों के कृषि यंत्र दरिया पार खेतों में पड़े हैं उन्हें निकलवाने में कोई मदद नहीं कर रहा है। किसान मंगल सिंह व महिंदर सिंह ने बताया कि गांव गजनी वाला, राजा राय और अन्य गांव की जमीन दरिया पार लगभग 4000 एकड़ के करीब है। जब दरिया में पानी का स्तर कम था तो किसानों ने दरिया पार खेतों में गाजर , धान व अन्य सब्जी की फसल लगाने के लिए अपने कृषि यंत्र जैसे की ट्रैक्टर ट्राली व बैलगाड़ी लेकर गए थे। लेकिन पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के चलते दरिया में जलस्तर बहुत बढ़ गया है। जिला प्रशासन भी उनके कृषि यंत्र सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिए कोई मदद नहीं कर रहा है। उनके ट्रैक्टर वहां पर खड़े हुए हैं । जिस तरह से दरिया में जलस्तर बढ़ रहा है, वहां पर उनके यंत्र डूब कर पानी में खराब हो जाएंगे । आज वे बड़ी नाव में बहुत मुश्किल से दो ट्रैक्टर लादकर दरिया पार गजनी वाला पहुंचे हैं । जब वे नाव में ट्रैक्टर लादकर ला रहे थे तो पानी का बहाव बहुत तेज था। उनकी नाव उन्हें कंट्रोल करने में दिक्कत आ रही थी। बता दें की थोड़ी ही दूर पर यही सतलुज दरिया का पानी पाकिस्तान में प्रवेश करता है यदि नाव नियंत्रण खो देती तो पाकिस्तान में जा सकती थी। ग्रामीणों का जिला प्रशासन के अधिकारियों से मांग है कि उनके कृषि यंत्र जो दरिया पार पड़े हैं उन्हें सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें