फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव जीवन अरैन में करीब पचास लाख की लागत से "चीफ मिनिस्टर प्लेग्राउंड" बनाया गया है, जिसका उद्घघाटन क्षेत्र के विधायक फौजा सिंह सरारी ने किया। विधायक ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को ड्रग्स से बचाने के लिए गांवों में प्लेग्राउंड बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।