फिरोजपुर में किसान मजदूर जत्थेबंदी की अगुवाई में किसानों व मजदूरों की मांगों के समर्थन में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह व अन्य किसान नेताओं ने सहायक कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार लैंड पूलिंग के नाम पर किसानों की जमीन को सस्ते दामों पर लेकर कॉरर्पोरेट घरानों को दे रही है। इसके अलावा चिप वाले बिजली मीटर घरों में लगाए जा रहे हैं, ये मीटर किसी भी घर में लगे नहीं देंगे। अपनी मांगों संबंधी सोमवार डीसी फिरोजपुर को मांग पत्र देने पहुंचे थे। डीसी की गैर उपस्थिति में सहायक कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है।