फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के गांव दारापुर में महिला सरपंच ने महिलाओं के साथ मनाया तीज महोत्सव

मोगा के गांव में महिला सरपंच मनदीप शर्मा ने गांव के सरपंच बनने के बाद गांव के महिलाओं को साथ लेकर तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया । इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-बिरंगे पंजाबी पारंपरिक पहनावे में सजधज कर पंजाबी सभ्याचार और विरसे को दर्शाते हुए बोलियां गाईं, गिद्दा डाला और पंजाबी गीतों पर डांस प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी लगाई, झूला झूला और लोकगीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर महिला सरपंच मनदीप शर्मा ने बताया हमारे गांव पहली बार तीज उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि आज की पीढ़ी अपने पंजाबी विरसे से दूर होती जा रही है, इसलिए इस तरह के आयोजनों से संस्कृति और सभ्यता को जिंदा रखना जरूरी है। उन्होंने तीज को सावन महीने का एक महत्वपूर्ण त्यौहार बताया, जिसे विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां विशेष रूप से मनाती हैं।महिलाओं ने इस बात पर जोर दिया कि बदलते समय में युवाओं को अपने पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि पंजाबी सभ्याचार और विरसे को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें