मोगा की धर्मकोट पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए गांव तलवंडी नो बहार में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक जेसीबी, 6 ट्रैक्टर ट्रॉली, 32 बोर का रिवाल्वर, 11 कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान गुरलाभ सिंह, इकबाल सिंह, गुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, तरसेम सिंह, जसप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह को मौके से गिरफ्तार करके जमीन मालिक इकबाल सिंह व गोरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।