वन माफिया दुआरा गढ़शंकर के बीत इलाके गांव बीनेवाल के जंगल मे हिमाचल प्रदेश की सीमा के निकट खैर के पेड़ों का अवैध डिपो सरेआम चलाया जा रहा है। जिसमें कल शाम तक करीब 30 क्विंटल खैर के पेड़ के छाल उतारी खैर की लकड़ और खैर के पेड़ों की छाल भी भारी मात्रा में विखरे पड़े थे। जिससे साफ है कि विभाग की मिलिभगत से वन माफिया जंगलो में अंधाधुंध खैर के पेड़ काट कर अवैध डिपो में एकत्र कर भारी मुनाफा काट रहा है। बीनेवाल के जंगल मे खैर के डिपो में बीत इलाके के इलावा पंजाब और हिमाचल के जंगलों में चोरी खैर के पेड़ काट कर पहुंचाए जाते है। अवैध डिपो में खैर तस्करों ने खैर की लकड़ तोलने के लिए भार तोलने के लिए डिजिटल मशीन लगाई हुई है और दो सीढ़ियां भी गाड़ियों में उप्पर तक ख़ैर की लकड़ लादने के लिए रखी हुई। जिससे साफ हो जाता है खैर तस्कर बड़े सत्तर पर खैर तस्करी का धंधा चलाया जाता है।