फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में धांधली हुई तो अंजाम बुरा होगा- पूर्व मंत्री कोटली

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 01 Dec 2025 02:47 PM IST

सोमवार की सुबह पूर्व मंत्री कोटली ने अपने निवास स्थान पर जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों का चयन करते हुए कहा सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावों में यदि धक्केशाही या किसी भी प्रकार की मनमानी की गई, तो इसका अंजाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी अधिकारी ने सरकार के इशारे पर उनके किसी उम्मीदवार के कागज़ रद्द करने की कोशिश की, तो वे सीधे हाई कोर्ट का रुख करेंगे। कोटली ने आरोप लगाया कि सरकार पहले भी खन्ना के एक उपचुनाव में तोड़-फोड़ और धक्केशाही की कोशिश कर चुकी है। उस समय भी सरकार को दोबारा चुनाव करवाने पड़े थे और कांग्रेस उम्मीदवार भारी बहुमत से जीता था। उन्होंने बताया कि उस उपचुनाव से जुड़े दोषी अधिकारियों के खिलाफ मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है। पूर्व मंत्री कोटली अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों के चयन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं, लेकिन यदि सरकार ने हस्तक्षेप किया तो कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें