फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आए हम स्वागत करेंगे- मुख्यमंत्री मान

केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आए हम स्वागत करेंगे- मुख्यमंत्री मान केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे महिला आरक्षण बिल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वो इस बिल का स्वागत करते हैं। उनकी पार्टी ने तो पहले से ही महिलाओं का ख्याल रखा है। लेकिन केंद्र सरकार उक्त बिल के बारे में बड़े लंबे समय से सिर्फ बातें करती आ रही है। मुख्यमंत्री मान रविवार को तलवंडी साबो में नए बने अत्याधुनिक प्रशासनिक कांप्लेक्स का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बहुचर्चित परियोजना का उद्घाटन किया। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह आधुनिक इमारत लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। यह नया प्रशासनिक कांप्लेक्स तीन मंजिला है और करीब 3 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। करीब 40 साल के लंबे इंतजार के बाद तलवंडी साबो को उक्त कंपलैक्स मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें