फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में लेखा शाखा की ओर से कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अश्वनी कुमार, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एवं सुनील, वरिष्ठ अनुवादक ने व्याख्याता के रूप में कार्य किया। कार्यशाला में राजभाषा हिंदी संबंधित दिशानिर्देशों की जानकारी के साथ-साथ कर्मचारियों को हिंदी को अपने सरकारी कामकाज का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया गया तथा दैनिक सरकारी कामकाज हिंदी में करते समय आने वाली कठिनाइयों को दूर करने का भी प्रयास किया गया ।