मोगा-कोटकपूरा रोड पर आज सुबह एक कार और घोड़ा ट्राला के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ा ट्राला बाघापुराना की ओर से मोगा के बूगीपुरा चोक की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन मोगा के बहोना चौक के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घोड़ा ट्राला से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार को गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घोड़ा ट्राला चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क के किनारे झुग्गियां होने के कारण यदि थोड़ी भी चूक हो जाती तो ट्राला झुग्गियों में घुस सकता था, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।