फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में लायंस क्लब ने गुरु रामदास स्टेडियम में 100 से अधिक पौधे लगाए। इस मौके पर क्लब के सदस्यों का कहना है कि पौधे लगाना आज की जरूरत है क्योंकि पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। जिससे मनुष्य जीवित रह सकता है। सभी व्यक्ति को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।