फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए की लायंस क्लब ने सरकारी स्कूल जोए सिंह वाला में पौधारोपण किया। इस मौके पर लायंस क्लब के प्रधान गौरव सचदेवा ने कहा कि प्रदूषण बहुत ही बढ़ता जा रहा है। आज के समय में पौधारोपण करना बहुत ही जरूरी है। यदि हम पौधे लगाएंगे तभी वातावरण शुद्ध होगा। लोग बीमारियों से बच सकेंगे। पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रहता है। इस मौके पर लायंस क्लब की टीम ने स्कूल में पौधारोपण किया।