फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने जेएंडके के रहने वाले संदिग्ध को किया काबू 

पठानकोट रेलवे कैंट स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति रात 11 बजे के करीब जम्मू से आ रही पूजा एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। उसके पास बैठे लोगों को उस पर शक हुआ। जब लोगों ने उससे नाम पूछा तो उक्त शख्स ने खुद को चौधरी बताते हुए हिन्दू बताया। जब लोगों ने उससे आधार कार्ड मांगा तो वह टाल मटोल करने लगा। लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना ट्रेन में मौजूद जेएंडके पुलिस को दी। जिसके बाद जेएंडके पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड चेक किया तो वह जेएंडके के राजौरी क्षेत्र का रहने वाला मुस्लिम निकला। ट्रेन में मौजूद पुलिस ने कठुआ पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कठुआ पुलिस ने पठानकोट में जीआरपी पुलिस को उक्त व्यक्ति संबंधी सूचित कर तुरंत हिरासत में लेने के लिए कहा। इसके बाद पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर तुरंत जेएंडके पुलिस के हवाले किया। संदिग्ध व्यक्ति की आगे की जांच जेएंडके पुलिस द्वारा ही की जाएगी। हालांकि उक्त व्यक्ति अपनी पहचान क्यों छुपा रहा था और उसका क्या मकसद था यह सब जांच का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें