फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में चोरों का आतंक: तीसरी बार फैक्टरी की दीवार तोड़ लाखों के माल पर चोरी

Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 02:53 PM IST

पठानकोट के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित मोहता इंडस्ट्री (प्लाट नंबर ई-120) में एक बार फिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। फैक्टरी मालिक अनिल महाजन ने अत्यंत निराशा और आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि चोरों ने उनकी फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि उनकी फैक्ट्री में यह तीसरी बार चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछली दो चोरियों में भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे उन्हें न तो कोई मुआवजा मिला और न ही उनके नुकसान की भरपाई हुई। उन्होंने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से टैक्स भरते हैं, इसलिए सरकार का फर्ज बनता है कि उन्हें कम से कम सुरक्षा तो प्रदान करे। इस घटना की सूचना मिलते ही आईडीसी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान विवेक चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरा इंडस्ट्रियल एरिया चारों तरफ से खुला होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बेहद असुरक्षित है। एसोसिएशन ने डीसी पठानकोट, एसएसपी, स्थानीय डीएसपी और एसएचओ से मांग की है कि यहां या तो एक स्थायी पुलिस चौकी बनाई जाए या फिर पीसीआर (पीसीआर) की गश्त और पेट्रोलिंग को रात के समय बढ़ाया जाए।व्यापारियों और वहां काम करने वाली लेबर के बीच इस असुरक्षा के माहौल को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नकेल कसी जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें