फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में गैंगस्टर लवप्रीत ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; गिरफ्तार

बरनाला में मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बरनाला-मोगा नेशनल हाईवे से गांव विधाता लिंक रोड पर वारदात हुई। सूचना के बाद बरनाला के एसएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। बरनाला के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि मंगलवार सुबह टल्लेवाल थाने के एसएचओ जगजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने बरनाला-मोगा हाईवे पर गांव विधाता लिंक रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। एक व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें