फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में जाली दस्तावेजों से गैंगस्टरों के गुर्गों को जमानत दिलाने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर अदालतों से आरोपियों की जमानत करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल, नकदी और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मिलकर अलग-अलग अदालतों में जाली आधार कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आरोपियों की जमानत करवाने का काम कर रहे हैं और इसके बदले मोटी रकम वसूलते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनू निवासी आवा बस्ती जिला फिरोजपुर, आकाश उर्फ संजू निवासी जिला फिरोजपुर और गुरविंदर सिंह उर्फ गौरव निवासी गांव खोसा पांडो जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल,4500 रुपये नकद,11 फर्जी आधार कार्ड,फर्जी पंचायत सदस्य पहचान पत्र बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी गैंगस्टरों के गुर्गों को जमानत दिलाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर अदालत में पेश करते थे और इसके बदले प्रति जमानत लगभग 5 से 10 हजार रुपये लेते थे। आरोपियों ने पिछले महीने भी तीन आरोपियों की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें