फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप

फगवाड़ा के खेड़ा रोड पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अफसर डॉ. कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल फगवाड़ा की ओर से आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन डा. कुसुम गुप्ता ने औपचारिक रिबन काटकर किया। कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कुल 770 मरीजों की जांच की गई। इनमें 436 मरीजों की जांच आयुर्वेदिक विशेषज्ञों द्वारा तथा 334 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच होम्योपैथिक मेडिकल टीम द्वारा की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में बुखार, खांसी, पेट के रोग, स्त्री रोग, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों का उपचार किया गया तथा जरूरतमंदों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें