फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 04:30 PM IST

सोमवार-मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे मुकेरियां के नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक वेन्यू कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार चारों युवक एक पैलेस में वेटर का काम करते थे और देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार युवकों में दो प्रवासी मजदूर भी शामिल थे। जैसे ही वे मुकेरियां चुंगी के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो युवकों की पहचान प्रवासी मजदूर विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा जिले से संबंधित थे। घटना की सूचना मिलते ही मुकेरियां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वेन्यू कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें