फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में सिख युवक से मारपीट मामले में शिवसेना के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह के साथ मारपीट का मामला गर्मा गया है। मामले में सिख जत्थेबंदियों के दखल के बाद थाना सिटी में बुधवार की देर रात पुलिस ने वीडियो में मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओँ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। वहीं वीडियो को आधार बनाकर उसमें से चार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 105 के तहत कार्रवाई करते हुए चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो को सबूत बनाते हुए उसमें मारपीट कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है ताकि उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके। इस मामले में शिवसेना नेता के साथ दो मुलाजिम जो गनमैन के रुप में कार्यरत थे, उन्हें लाइनहाजिर किया गया है। पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें