कपूरथला में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में तीन युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जग्गू शाह डेरा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों निशान पुत्र बलविंदर, पवनदीप सिंह पुत्र पूरन सिंह, गुरसाहिब सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वे जम्मू पैलेस के पास पहुंचे तो उनकी टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. जशन घायलों का उपचार कर रहे हैं। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।