मोगा सिटी 1 पुलिस ने गस्त के दौरान मोगा के दो अलग अलग जगहों से 200 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल, मोटरसाइकल के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मोगा के एमपी बस्ती से एक मोटर साइकिल में सवार तीन व्यक्ति बॉबी सिंह,साहिल सिंह, जेबन सिंह निवासी अमृतसर को 100 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं गांव लंडेके से परबिंदर सिंह निवासी भटिंडा को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।