फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, ममदोट अस्पताल में दाखिल

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:20 AM IST

फिरोजपुर के आजाद नगर में दस बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नतिंदर मुखीजा व उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने खून से लथपथ मुखीजा को फिरोजपुर के किसी अस्पताल में दाखिल होने नहीं दिया। किसी तरह ममदोट पहुंच मुखीजा अस्पताल में दाखिल हुए। पुलिस भी गुंडों के आगे असमर्थ दिखाई दी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नतिंदर मुखीजा वासी आजाद नगर, फिरोजपुर शहर ने बताया कि पर करीब एक दर्जन बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मुखीजा ने बताया कि उनकी गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति के साथ उनकी कार दूसरी जगह पार्क करने को लेकर मामूली बहस हो गई थी। इस दौरान हम आसपास के लोगों की सलाह पर अपने घर लौट रहे थे। जब मैं अपनी गली में पहुंचा तो गुरप्रीत और हरमन सिंह निवासी फिरोजपुर, मुलकीत सिंह निवासी अक्कू वाला समेत दस लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से भाग गए। यही नहीं आरोपियों ने उसकी कार भी तोड़ दी। जब आसपास के लोग और मेरे परिवार वाले मुझे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लेकर जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ते में रोक दिया। परिजनों ने वहां से किसी तरह अपनी कार निकाली और ममदोट अस्पताल पहुंच गए। मुखीजा ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बारे में मैंने फिरोजपुर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर ये दूसरी वारदात है। अभी तक पुलिस आरएसएस के नेता नवीन के असल हत्यारोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें