फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगलवासियों को मिला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Jul 2026 03:06 PM IST

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ.सुभाष शर्मा के प्रयासों से नंगलवासियों को भी आज से भारत की बेहतरीन वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल गया और इस ट्रेन को भारी संख्या में भाजपा कार्याकर्ताओं के साथ मिलकर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ.सुभाष शर्मा ने हरी झंडी दिखा रवाना ही नहीं किया। बता दें कि पहले वंदे भारत ट्रेन जिला ऊना के अंब अंदौरा से चल कर ऊना और ऊना के लिए श्री आंनदपुर साहिब होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होती थी। नंगल रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के लिए रूकने के बावजूद ना तो सवारियों को यहां से चढ़ाया जाता था और ना ही उतारा जाता था लेकिन क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ.सुभाष शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष उठाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें