फिरोजपुर जंगलात विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ में लेकर सीमावर्ती गांव हजारा सिंह पहुंचे। यहां पर जंगलात विभाग की कई एकड़ जमीन है जिस पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। आज जंगलात विभाग के अधिकारी अपनी जमीन की निशानदेही कर जमीन का कब्जा लेने आएं हैं। अधिकारियों का विरोध करने को ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीण जंगलात विभाग के अधिकारियों का विरोध करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस मौके पर जंगलात विभाग के वन रेंज अधिकारी गुरमीत सिंह का कहना है कि यह जमीन उनकी 2014 से है और कुछ लोगों ने इस जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर खेत में तब्दील कर लिया है। इस संबंधी अदालत में केस भी चल रहा था जो उनके पक्ष में हुआ है। आज वह निशान देही करके अपनी जमीन का कब्जा लेने आए हैं। पुलिस उनके साथ इसलिए है ताकि लोग उनका विरोध ना करें। वे अपनी जमीन का कब्जा लेकर ही रहेंगे और यह जमीन माल विभाग के दस्तावेजों में भी जंगलात विभाग के नाम पर दर्ज है।