मोगा सदर पुलिस ने लूटपाट गिरोह के 5 सदस्यों को 3 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों ने 6 जुलाई को मोगा के गांव घलकलां स्थित रेलवे फाटक के पास जिम ट्रेनर राजदीप सिंह पर हमला कर उससे मोबाइल फोन, नगदी व बुलेट मोटरसाइकिल छीन ली थी। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह (निवासी जीरा, जिला फिरोजपुर), सतनाम सिंह और कुलदीप सिंह (निवासी जिला मोगा) के तौर पर हुई है।