मोगा की कोट ई सेखां पुलिस ने शुक्रवार को हाइवे पर नाका बंदी के दौरान एक वरना कार के सवार 5 लोगों को 2 पिस्टल 32 बोर और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी हेडक्वार्टर संदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी परविंदर सिंह और सारज सिंह निवासी जिला फिरोजपुर ,करनदीप , लाभप्रीत सिंह ,करनीप सिंह , निवासी मरगिंदपुरा जिला तरनतारन है।