फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पिस्तौल, कारतूस और मोटरसाइकिल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

मोगा सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 अवैध पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा की टीम गश्त के दौरान गांव लंडेके, अमृतसर रोड मोगा पर मौजूद थी। तभी एक मुखबिर से सूचना मिली कि प्रदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी लंडेके,हरविंदर सिंह उर्फ चिंदा पुत्र बिट्टू सिंह निवासी सैदोंके, जशकरण सिंह उर्फ राजा पुत्र बलविंदर सिंह निवासी मलके जिला मोगा,रामजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी बीड़ राउको जिला मोगा , कुलवंत सिंह उर्फ गोपा जोगा सिंह निवासी अटाल माजारा, जिला नवांशहर सभी मिलकर एक गैंग बनाकर जिला मोगा और अन्य जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड करके प्रदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह, निवासी लंडेके,हरविंदर सिंह उर्फ चिंदा पुत्र बिट्टू सिंह, निवासी सैदोंके,जशकरण सिंह उर्फ राजा पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी मलके, जिला मोगा को गिरफ्तार किया इनके पास से 5 अवैध पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनको पूछताछ के दौरान पुलिस ने 15 जून को बाकी दो आरोपियों रामजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र गुरप्रीत सिंह, निवासी बीड़ राउको, जिला मोगा ,कुलवंत सिंह उर्फ गोपा पुत्र जोगा सिंह, निवासी अटाल माजारा, जिला नवांशहर को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी पूर्व में एक ही नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती थे और नशे के आदी थे। बाद में सभी ने मिलकर एक गिरोह बनाकर मोगा व आस-पास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी-1 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रामजोत सिंह पर 5 अपराधिक मामला दर्ज हे, कुलवंत सिंह पर 17 अपराधिक मामला दर्ज हे । पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उनसे बरामद हथियारों की सप्लाई, नेटवर्क और स्रोतों के बारे में गहराई से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें