फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए पहली तीर्थ यात्रा बस रवाना, 36 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 08:39 AM IST

मुख्यमंत्री पंजाब तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोगा से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए पहली बस यात्रा रवाना की गई। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाकर 36 श्रद्धालुओं के जत्थे को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। बस रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और महिलाओं ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार की ओर से तीर्थ यात्रा शुरू करके लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसी यात्राओं से आम लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलता है। सरकार की यह पहल सराहनीय है और इससे लोगों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि पंजाब सरकार की ओर से पहले भी अमृतसर-वाघा बॉर्डर समेत पंजाब के विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही थी। हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन—शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में मोगा से पहली बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा से आज पहली बस हरिद्वार के लिए रवाना की गई है। इसके बाद मोगा से मथुरा-वृंदावन के लिए भी तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाना है। हरिद्वार पहुंचने के बाद श्रद्धालु ऋषिकेश सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें