फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर का युवक दुबई में लापता, परिजनों ने एजेंट पर लगाया आरोप

फिरोजपुर के गांव शेर खां से नौजवान गौरव(22) दुबई गया था। दुबई जाने के बाद वह पिछले 7 दिनों से लापता है। परिजनों की उससे कोई बातचीत नहीं हुई है । परिजनों का आरोप है कि जिस एजेंट ने उसे दुबई भेजा था उन्होंने ही उसे गायब कराया है। एजेंट अभी तक उनसे 6 लाख रुपये ले चुका है और पैसों की मांग कर रहा है। उन्होंने गौरव की तलाश में उसके भाई सौरभ को दुबई भेजा है। इस संबंधी उन्होंने फिरोजपुर पुलिस को शिकायत दी है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द तलाशा जाए और भारत लेकर आया जाए। एजेंट के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास परिजनों ने शिकायत दी है । वह दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनेंगे और उसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें