फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समिति चुनाव की रंजिश में हुई फायरिंग, CCTV फुटेज से खुल रहे राज, पुलिस जांच में जुटी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 07:19 PM IST

गांव मानुके में एक घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में अब धीरे-धीरे कई परतें खुलने लगी हैं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार तीन युवक घर के बाहर पहुंचते हैं। इनमें से दो बदमाश बाइक से नीचे उतरते हैं। एक युवक पहले घर के गेट की ओर पत्थर फेंकता है, जबकि दूसरा एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर देता है। इस दौरान तीसरा नकाबपोश युवक बाइक स्टार्ट रखकर मौके पर खड़ा रहता है, ताकि वारदात के बाद सभी तुरंत फरार हो सकें। मामले को लेकर पीड़ित प्रगट सिंह ने फायरिंग को ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान हुए विवाद से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी और बहसबाजी हुई थी, जिसकी रंजिश में उनके घर को निशाना बनाया गया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शक के आधार पर कई लोगों के नाम पुलिस को दे दिए हैं और अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी। उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें