फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की नाड़ में लगी आग झुग्गियों तक पहुंची, सात-आठ झुग्गियां जलकर राख

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 16 May 2025 04:39 PM IST

वीरवार की देर शाम नडाला-भुलत्थ रोड पर नडाला चौकी के पास वाली झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग पास के खेतों से झुग्गियों तक फैल गई। मंडी में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि एक किसान ने पास के खेत में गेहूं की नाड़ को आग लगा दी थी, लेकिन जब तेज हवाएं और बारिश आई तो आग ने झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने मिलकर झुग्गियों से लोगों और छोटे बच्चों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हम पास की चौकी का गेट खटखटाते रहे, मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों ने बताया कि इस घटना में 7-8 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। मौके पर ही झुग्गियों से सिलिंडरों को भी बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल झुग्गियों में रखे कपड़े, पैसे, गेहूं व अन्य सामान जलकर राख हो गया है तथा नुकसान का सही आकलन अभी नहीं लग पाएगा। वहीं, भुलत्थ फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें