फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सैलून संचालक ने दो बेटियों और पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 01:50 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक प्रसिद्ध सैलून संचालक अमनदीप सिंह ने अपने पूरे परिवार को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया।  जानकारी के अनुसार, सैलून संचालक नेे पहले अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को गोली मारी। उनके मरने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरुवार सुबह हरमन नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दो छोटी बेटियों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें