फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो किलो 70 ग्राम हेरोइन, 25 लाख 12 हजार रुपये की ड्रग्स मनी और एक कार बरामद की है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते हैं। इस समय भी कार में सवार होकर हेरोइन की बड़ी खेप लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और आरोपियों को काबू किया। कार की तलाशी लेने पर 2 किलो 70 ग्राम हेरोइन व 25 लाख 12 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्ण 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार, रोहित 23 वर्षीय पुत्र सूबा सिंह व आकाशदीप 24 वर्षीय पुत्र राज कुमार वासी गांव बुक्कन खां वाला के रूप में हुई है। कर्ण के खिलाफ पहले दो केस दर्ज हैं और आकाशदीप के खिलाफ एक मामला दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि इनका नेटवर्क बहुत बड़ा है। यह देखा जा रहा है कि इनके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें