फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ पांच तस्कर पकड़े

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 08:24 AM IST

फिरोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो 511 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा इनके पास से बाइक, कार और दो मोबाइल बरामद हुए हैं । एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार पर टीम ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (20 साल), सरबजीत सिंह वासी सीमावर्ती गांव चांदी वाला व पम्मा सिंह (22) वासी साहनके ( ममदोट ) को दो किलो 11 ग्राम हेरोइन व एक बाइक के साथ काबू किया है। इसके अलावा थाना सिटी पुलिस ने आरोपी विशाल (26) वासी वार्ड नंबर-पांच नानकपुरा फिरोजपुर शहर व शिवम (24 साल ) वासी कच्चा जीरा रोड फिरोजपुर सिटी को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन , एक कार और दो मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि विशाल के खिलाफ मोहाली में भी एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है और शिवम के खिलाफ थाना फिरोजपुर सिटी में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। एसएसपी ने कहा इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके पास से हेरोइन की और खेप बरामद होने की उम्मीद है। इनके साथियों का भी नेटवर्क तलाशा जा रहा है । जल्द ही बड़ी खेप मिलने की उम्मीद है। एसएसपी ने बताया कि मार्च माह से लेकर जून माह तक फिरोजपुर पुलिस ने 90 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी है , ये फिरोजपुर पुलिस के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें