फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव टेंडी वाला निवासी प्रकाश सिंह व प्रेम सिंह ने बताया कि सब कुछ बर्बाद हो गया। उनके घर में पानी 4 से 5 फुट था और पानी का बहाव इतना तेज था कि उनके घर की दीवार टूट गई । उनके घर के बीच में से पानी इस तरह गुजर रहा था कि जैसे की कोई नहर हो। पानी सब कुछ बहा कर ले गया । अब तो बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चल रहा है। राहत सामग्री से ही उनके घर का गुजारा चल रहा है।