फिरोजपुर छावनी पुलिस ने तीन चोर पकड़े हैं। इनके पास से 32 बोर का एक पिस्तौल, चोरी की एक कार, बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय वासी लुधियाना, दविंदर व सूरज वासी फिरोजपुर छावनी के रूप में हुई है। अजय पर पंद्रह केस व सूरज पर तीन केस दर्ज हैं।