किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) बिजली संशोधन बिल के खिलाफ चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी किसान यूनियनों से शामिल करने की अपील की गई थी, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पहले ही बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर के कहा कि इस बिल को वापिस करवाने के लिए बड़े संघर्ष की जरूरत है। सभी किसान यूनियनों को अपने मदभेद दूर करके बैठक में आना होगा।