किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने एलान किया है कि शनिवार को बटाला में मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान से किसानों द्वारा सवाल-जवाब किए जाएंगे। उन्होंने किसानों को बड़ी गिनती में बटाला में इकट्ठा होने की अपील की है। किसान नेता ने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछा जाएगा कि उन्होंने शंभू और खनौरी बॉर्डर से मोर्चे क्यों हटाए। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीनें पंजाब में क्यों एक्वायर की जा रही हैं। साथ ही सवाल किया जाएगा पंजाब सरकार का एमएसपी गारंटी कानून पर क्या स्टैंड है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों का शनिवार का बटाला कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा।