फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे किसानों ने हरी मिर्च की खेती की है। गेहूं से ज्यादा मुनाफा हरी मिर्च की फसल ने किसानों को दिया है। किसान हरबंस सिंह, माहला सिंह, टाहिल सिंह व शिंदर सिंह वासी भाने गट्टी रहीमेके ने बताया कि इस बार हरी मिर्च का झाड़ अच्छा हुआ है। इसकी खेती में ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। शिमला मिर्च व गेहूं की फसल से ज्यादा मुनाफा हुआ है।